Pardafas news 24×7 महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ युवक सड़क पर वाहनों को खड़ा कर जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मोटरसाइकिल पर केक रखकर तलवारनुमा वस्तु से केक काटते हुए भी दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो चंडीथान एनएच-24 टोल प्लाजा के पास का है। वीडियो में सड़क पर वाहनों की मौजूदगी के बीच युवक जन्मदिन सेलिब्रेशन करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सड़क पर आवागमन प्रभावित होने और यातायात नियमों के उल्लंघन का आरोप है।
राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बीच सड़क पर इस तरह का हुड़दंग न केवल यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी का कारण बन सकता है, बल्कि किसी हादसे का भी खतरा पैदा कर सकता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर

वायरल होने के बाद अब लोगों की नजर पुलिस और यातायात विभाग की कार्रवाई पर है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें शामिल लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस द्वारा वीडियो की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी