दुर्गा मंदिर के पास कपड़े के शोरूम में आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

Pardafas news 24×7 महराजगंज। शहर के दुर्गा मंदिर के पास स्थित दुल्हा घर कपड़े के शोरूम में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शोरूम से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार और फायर ब्रिगेड को दी। देखते ही देखते आग ने शोरूम में रखे कपड़ों और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आग बढ़ने की आशंका को देखते हुए आसपास की दुकानों में मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसके बाद शोरूम और आसपास के हिस्सों की जांच की गई, ताकि आग दोबारा न भड़क सके। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास की अन्य दुकानों तक आग फैलने से बच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। आग की चपेट में आने से शोरूम में रखा बड़ी मात्रा में कपड़ा और

#Maharajganj #Durgamandir #kapdashowroom #shortcircuit #Fire #news
Oplus_131072

अन्य सामान क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है।
दुकानदार के अनुसार, नुकसान लाखों रुपये का होने का अनुमान है, हालांकि नुकसान की वास्तविक कीमत का आकलन अभी किया जा रहा है। घटना के बाद आसपास के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल बना रहा।

error: Content is protected !!