अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन*

रिपोर्ट – सुर्य प्रकाश तिवारी 

खड्डा, कुशीनगर | 09 जून 2026

इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) चीनी मिल, खड्डा एवं राइज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमाण-पत्र वितरण समारोह एवं किसान बैठक का आयोजन आईपीएल चीनी मिल परिसर, खड्डा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में आईपीएल चीनी मिल, खड्डा के यूनिट हेड एवं महाप्रबंधक श्री एन. पी. सिंह जी, केन हेड श्री सुधीर कुमार जी, राइज फाउंडेशन के सचिव श्री अभय त्रिपाठी जी, उप प्रबंधक गन्ना शेर बहादुर गन्ना अधिकारी मुन्ना सिंह तथा किसान एवं इंटर्न उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले इंटर्नों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में श्री एन. पी. सिंह जी ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को कृषि एवं ग्रामीण विकास की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है। वहीं श्री सुधीर कुमार जी ने इंटर्नों द्वारा किसानों के बीच किए गए सर्वेक्षण एवं जागरूकता कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने कृषि विकास एवं किसान कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया तथा सभी इंटर्नों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।

error: Content is protected !!