डेडलिफ्ट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका महराजगंज का लाल आशीषितपाल सिंह, कजाकिस्तान में दिखाया दम

रिपोर्ट -मनोज कुमार तिवारी 

 

सिसवा, महराजगंज। जब बेटा सफलता की नई ऊंचाइयों को छूता है, तो पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। पिता की खुशी को शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता। कुछ ऐसा ही गौरवपूर्ण पल महराजगंज जनपद के सिसवा क्षेत्र के लिए आया है, जहां प्रतिभाशाली खिलाड़ी आशीषितपाल सिंह ने स्ट्रॉन्गमैन और डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कदम बढ़ाया है।

 

आशीषितपाल सिंह 16 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कजाकिस्तान रवाना हुए थे उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे सिसवा क्षेत्र में खुशी की लहर है। पांच स्वर्ण पदक अपने नाम कर कजाकिस्तान से यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने वतन के गोरखपुर दिनांक 22-10-2025 को पहुंच रहे हैं इस शानदार प्रदर्शन से क्षेत्रवासियों का गौरव बढ़ा है।

Oplus_16908288

अपने पुत्र की उपलब्धि पर पिता ने खुशी जाहिर करते हुए सभी शुभचिंतकों और बड़ों से आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोगों के आशीर्वाद से उनका बेटा देश, जनपद महराजगंज और सिसवा नगर का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन करेगा।

 

वहीं, खिलाड़ी के वापस लौटने पर उसके स्वागत को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है। लोग फूल-मालाओं के साथ अपने होनहार खिलाड़ी का स्वागत करने के लिए आतुर हैं। आशीषितपाल सिंह की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

error: Content is protected !!