निचलौल में लक्ष्मी पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद, चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Pardafas news 24×7 महराजगंज। जिले के निचलौल कस्बे में लक्ष्मी पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान निकाले जा रहे जुलूस में डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। तेज ध्वनि में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी होने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मामला मुख्य तिराहे के पास का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी पूजा की प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान डीजे पर तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था। तेज ध्वनि को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला तनावपूर्ण हो गया। मौके पर धक्का-मुक्की और मारपीट की आशंका को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने पुलिस से शिकायत की। लोगों का कहना था कि डीजे की तेज आवाज से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। खासकर मरीजों और अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मामले को गंभीरता से लेते हुए निचलौल पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की है। पुलिस ने दो डीजे संचालकों समेत कुल चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इस कार्रवाई के बाद कस्बे में सार्वजनिक आयोजनों और धार्मिक जुलूसों के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों के पालन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है, ताकि आम

#maharajganj#laxmipooja #newa
Oplus_131072

लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

error: Content is protected !!