नगर पंचायत घुघली में भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता को जान से मारने की साजिश!

महराजगंज। नगर पंचायत घुघली में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थी अजीत सिंह, निवासी मेदिनीपुर (नरायन टोला), थाना घुघली, ने अपने पत्र में कहा है कि उन्होंने नगर पंचायत घुघली में डस्टबिन क्रय में अनियमितता की शिकायत की थी, जिसकी जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) उत्तर प्रदेश की उपनिरीक्षक सुश्री सुधा सिंह द्वारा दिनांक 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार को की जा रही थी।

प्रार्थी का आरोप है कि इसी जांच से नाराज़ होकर नगर पंचायत घुघली के अध्यक्ष श्री संतोष जायसवाल, वार्ड नं. 9 के सभासद अनिल जायसवाल और उनके सहयोगी अब उन्हें फर्जी मुकदमे में फँसाने और हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो लंबे समय से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाते रहे हैं और उच्चस्तरीय शिकायतें व न्यायालय में याचिकाएँ दाखिल करते रहे हैं।

Oplus_131072

 

उन्होंने पुलिस अधीक्षक महोदय से मांग की है कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना या अन्याय होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल, सभासद अनिल जायसवाल व उनके सहयोगियों की होगी।

इस प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि थाना घुघली के थानाध्यक्ष को भी भेजी गई है ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और प्रार्थी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

(रिपोर्ट – सुर्य प्रकाश तिवारी, महराजगंज)

error: Content is protected !!