रिपोर्ट -सुर्य प्रकाश तिवारी
खड्डा/कुशीनगर
जनपद कुशीनगर के ग्राम खेमन छपरा, पोस्ट खड्डा (कोहरगढ़डी) की प्रतिभाशाली बेटी तान्या ओझा ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित एक्स-रे टेक्नीशियन (सामान्य चयन) मुख्य परीक्षा में तान्या ओझा का चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

तान्या ओझा, श्री प्रदुम्न ओझा की सबसे बड़ी पुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर विद्सेया पीठ से प्राप्त की। इसके बाद उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गोरखपुर में रहकर कठिन परिश्रम किया। सीमित संसाधनों के बावजूद तान्या ने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा और लगातार प्रयास करती रहीं, जिसका परिणाम आज उनके चयन के रूप में सामने आया है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2023 के तहत आयोजित इस परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच तान्या ओझा ने सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है।
तान्या की इस उपलब्धि पर परिवार के साथ-साथ गांव के लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तान्या की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। वहीं, उनके परिजनों ने इस सफलता का श्रेय तान्या की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया है।
तान्या ओझा की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।