मिशन शक्ति 6.0 के तहत एक दिन की डीएम बनीं प्रिया द्विवेदी, जनसमस्याओं की सुनवाई कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Pardafas news 24×7 महराजगंज। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत छात्राओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्रा प्रिया द्विवेदी को एक दिन के लिए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान प्रिया द्विवेदी ने जिलाधिकारी के रूप में जनसुनवाई की और विभिन्न मामलों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

एक दिवसीय जिलाधिकारी के रूप में प्रिया द्विवेदी ने जनता से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान मारपीट, राजस्व और स्वास्थ्य से संबंधित मामलों को उनके समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रिया ने संबंधित शिकायतों को सुनते हुए उनके समाधान के लिए निर्णय लिए और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराने के साथ उनमें निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व कौशल और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना है। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं को सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली समझने और भविष्य में जिम्मेदार पदों पर कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है।

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रिया द्विवेदी के कार्य करने के तरीके की सराहना की। उन्होंने छात्रा के धैर्य, बातचीत करने के तरीके, निर्णय लेने की क्षमताऔर

#dm#missionshakti #maharajganj #police #gorakhpur #up #news
Oplus_131072

अध्ययन के प्रति गंभीरता की प्रशंसा की। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

मिशन शक्ति 6.0 के तहत आयोजित यह पहल महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रशासन की ओर से ऐसे प्रयासों के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, आत्मनिर्भर बनने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

error: Content is protected !!