महराजगंज में नाबालिग से जुड़े पॉक्सो मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, नेपाल का रहने वाला है अभियुक्त

Pardafas news 24×7 महराजगंज। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरन्दरपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित आरोपी सूरज पासी (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल राष्ट्र के रुपनदेही जिले के ग्राम गैडहवा, गांवपालिका-2 का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, 19 फरवरी 2026 को थाना पुरन्दरपुर क्षेत्र में एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की थी। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं की बढ़ोतरी की गई थी।

मामले में वांछित आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। इसी क्रम में 31 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुरन्दरपुर पुलिस ने ललाइन पैसिया अंडरपास के पास से सूरज पासी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राहुल यादव, कांस्टेबल सतीश कुमार और कांस्टेबल अखिलेश चौहान शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, मामले में मु0अ0सं0 70/2026 के तहत #crime #police #maharajganj #nepal #up #newsबीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

error: Content is protected !!