महराजगंज में दबंगों का आतंक! दिनदहाड़े दुकान में घुसकर इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार से मारपीट, वीडियो वायरल

Pardafas news 24×7 महराजगंज। जिले में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े दुकान में घुसकर एक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो महराजगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के अमहवा चौराहे का बताया जा रहा है। वीडियो में गोलबंद युवकों का एक झुंड लाठी-डंडों के साथ एक दुकान में घुसता दिखाई दे रहा है। इसके बाद युवक दुकान के अंदर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या कई थी और उन्होंने दुकान के अंदर पहुंचकर दुकानदार को निशाना बनाया। दिनदहाड़े दुकान में घुसकर हुई इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर दिनदहाड़े इस तरह गोलबंद होकर दुकान में घुसने और मारपीट करने की हिम्मत कैसे हुई।

फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मारपीट के पीछे की वास्तविक वजह, आरोपियों की पहचान और पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

#maharajganj#crime #police
Oplus_131072

अब देखना होगा कि पुलिस इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच करती है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

error: Content is protected !!