बलराम दुबे बने भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री, बधाई देने वालों का लगा तांता

रिपोर्ट -मनोज कुमार तिवारी 

**महराजगंज।** भारतीय जनता पार्टी ने एडवोकेट बलराम दुबे को जिला कार्यालय मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का उनके आवास से लेकर पार्टी कार्यालय तक लगातार पहुंचने का सिलसिला जारी है।

बलराम दुबे का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ। छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर उन्होंने संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिला कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

उनके मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला प्रभारी नरेंद्र मोदी त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया तथा फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा नगर निकाय अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों तथा एबीवीपी के वर्तमान और पूर्व कार्यकर्ताओं ने भी बलराम दुबे को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता जताई।

कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि बलराम दुबे अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सक्रियता के बल पर पार्टी के कार्यों को और मजबूती प्रदान करेंगे। उनके मनोनयन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

error: Content is protected !!