ढाबा देखकर खाना खाने की चाहत रही अधूरी, सड़क पार कर रहे ट्रक ड्राइवर को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

#Breakingnews#Maharajganj #Nichlaul #Uttarpradesh #Road #Accidents #Truckdriver #accident #police #pardafashnews24×7
गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर ललाइन पैसिया के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ढाबे के पास अपना कंटेनर खड़ा कर खाना खाने के लिए सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने अपना कंटेनर सड़क किनारे ढाबे के पास रोका था। इसके बाद वह खाना खाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना में शामिल फरार वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!