रिपोर्ट -मनोज कुमार तिवारी
महराजगंज जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने जनार्दन गुप्ता को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय की संस्तुति के बाद की गई है।

जारी पत्र में कहा गया है कि जनार्दन गुप्ता की कार्यकुशलता, संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने आशा व्यक्त की है कि नव नियुक्त जिला सचिव पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे। जनार्दन गुप्ता की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और इसे आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए जनार्दन गुप्ता को बधाई दी है।