महराजगंज में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चारों पहिए हुए ऊपर चालक सुरक्षित

Pardafas news 24×7 आनंदनगर/महराजगंज। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्रवात अर्नब के दौरान एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह के सामने राजन ढाबा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर पलट गई और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि राहत की बात रही कि चालक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे परसौनी, पुरंदरपुर निवासी सुनील जायसवाल अपनी निजी कार से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाजारडीह स्थित राजन ढाबा के सामने अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त कार से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही फरेंदा के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ बारिश के बीच मौके पर पहुंचे।

#gorakhpur #maharajganj #sonauli #car #news

पुलिस ने तत्काल क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई गई। कार को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन चालक के सुरक्षित बच जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

error: Content is protected !!