बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: महराजगंज के डीएम गौरव सिंह सोगरवाल का सिद्धार्थनगर तबादला, सिद्धार्थनगर के डीएम को मिली महराजगंज की जिम्मेदारी

 

पर्दाफाश न्यूज़ 24×7 | विशेष रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब 38 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में महराजगंज जिले के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल का तबादला सिद्धार्थनगर कर दिया गया है, जबकि सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी को महराजगंज का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

महराजगंज में डीएम के तबादले की खबर सामने आते ही प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इसकी वजह महज कुछ दिन पहले गोरखपुर मंडल के मंडलायुक्त द्वारा जिलाधिकारी महराजगंज को जारी किया गया डीओ लेटर/ अर्ध शासकीय पत्र बताया जा रहा है।

इस पूरे मामले की पृष्ठभूमि में महराजगंज में शासकीय कार्यों में लापरवाही और आयुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर के बार बार आदेशों की उपेक्षा किया जाता रहा और  जन प्रतिनिधियों के दबाव में कार्य करने की ललक रही है जानकारी के मुताबिक, कई मामले की जांच के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति में लापरवाही को लेकर मंडलायुक्त कार्यालय और जिला प्रशासन के बीच पत्राचार हुआ था। आरोप है कि मंडलायुक्त द्वारा बार-बार कार्रवाई की रिपोर्ट मांगे जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई रिपोर्ट नहीं भेजी गई। इसी क्रम में मंडलायुक्त गोरखपुर द्वारा करीब कुछ दिन पहले डीएम महराजगंज को डीओ लेटर/अर्ध शासकीय पत्र जारी किया गया था।डीओ लेटर में मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर ने अपने पत्र में इनकी कार्यशैली से आहत होकर अत्यंत ही खेल जनक शब्द का प्रयोग किया है 

अब डीएम गौरव सिंह सोगरवाल के तबादले के बाद डीओ लेटर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि शासन के तबादला आदेश में इस डीओ लेटर या सोलर लाइट प्रकरण को तबादले का कारण नहीं बताया गया है। इसलिए दोनों घटनाओं के बीच सीधा संबंध स्थापित करना अभी उचित नहीं होगा।

38 आईएएस अधिकारियों के तबादले में अन्य प्रमुख बदलाव भी किए गए हैं।

* अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया।

* प्रथमेश कुमार को सीतापुर का जिलाधिकारी बनाया गया।

* जोगिंदर सिंह को बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया।

* गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर का जिलाधिकारी बनाया गया।

* शिवशरणप्पा जीएन को महराजगंज का नया जिलाधिकारी बनाया गया।

* गोरखपुर के सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया।

अब महराजगंज में नए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के सामने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ लंबित शिकायतों और चर्चित मामलों में पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने की चुनौती होगी।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नए जिलाधिकारी के कार्यकाल में सोलर लाइट प्रकरण की जांच और कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी? इस पर जिले के लोगों की निगाहें रहेंगी।

रिपोर्ट: मनोज कुमार तिवारी | पर्दाफाश न्यूज़ 24×7

error: Content is protected !!