एक आदेश से बदली टैक्स बार एसोसिएशन की तस्वीर! 7 अप्रैल का चुनाव अमान्य, अब एक महीने में होगा नया चुनाव।

 

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने मॉडल बाइलॉज के उल्लंघन पर लिया निर्णय, 2024-25 की एल्डर्स कमेटी को सौंपी चुनाव की जिम्मेदारी

महराजगंज।टैक्स बार एसोसिएशन, महराजगंज के वर्ष 2026-27 के चुनाव को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने 7 अप्रैल 2026 को संपन्न चुनाव को मॉडल बाइलॉज के नियमों के विपरीत बताते हुए अनुमोदित नहीं किया है। साथ ही वर्ष 2024-25 में गठित एल्डर्स कमेटी को एक माह के भीतर नियमानुसार पुनः चुनाव कराने का निर्देश दिया है।

बार काउंसिल के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ द्वारा 23 नवंबर 2026 को पारित आदेश के अनुसार, एसोसिएशन की निवर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 27 जनवरी 2026 को समाप्त हो गया था। मॉडल बाइलॉज के नियम 18 के तहत इसके बाद कार्यकारिणी का प्रभार एल्डर्स कमेटी में निहित हो जाता है। आदेश में कहा गया है कि इसके बावजूद निवर्तमान कार्यकारिणी ने नई एल्डर्स कमेटी गठित कर 7 अप्रैल को चुनाव कराया, जिसे नियमों के विपरीत माना गया।

Oplus_16908320
Oplus_16908320

यह विवाद महामंत्री पद को लेकर चंदन कुमार केडिया और राघवेंद्र प्रताप सिंह के बीच सामने आया था। चंदन कुमार केडिया ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट याचिका संख्या 24767/2026 दाखिल की थी, जिसके निस्तारण के लिए न्यायालय ने प्रकरण बार काउंसिल को भेजा था।

बार काउंसिल ने दोनों पक्षों के अभिलेखों और दलीलों का अवलोकन करते हुए 7 अप्रैल को हुए चुनाव को अमान्य कर दिया। आदेश में वर्ष 2024-25 की एल्डर्स कमेटी को एक माह के भीतर चुनाव कराकर कार्यकारिणी की सूची और संबंधित अभिलेख बार काउंसिल को भेजने का निर्देश दिया गया है।

निर्देशों का पालन नहीं होने पर एसोसिएशन का संबद्धीकरण निरस्त करने और दोषी अधिवक्ताओं के विरुद्ध अधिवक्ता अधिनियम 1961 की धारा 35 के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

error: Content is protected !!