महराजगंज में कोटेदार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज, सतर्कता अधिष्ठान ने की बड़ी कार्रवाई महराजगंज में यह पहला एफ आई आर जो विजलेंस ने कराया दर्ज़

रिपोर्ट -मनोज कुमार तिवारी

महराजगंज जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, गोरखपुर सेक्टर द्वारा उचित दर विक्रेता (कोटेदार) के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई है। यह मामला जिले के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम  मेदनीपुर से जुड़ा हुआ है, जिसने स्थानीय स्तर पर हलचल मचा दी है।

Oplus_16908288

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटेदार मोहनलाल गुप्ता पुत्र शंकर गुप्ता के खिलाफ लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें मिल रही थीं। शासन के निर्देश पर सतर्कता अधिष्ठान द्वारा इस प्रकरण में खुली जांच कराई गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि निर्धारित अवधि के दौरान आरोपी द्वारा कुल 1 करोड़ 52 लाख 36 हजार 757 रुपये की वैध आय अर्जित की गई, जबकि इसी अवधि में उसके द्वारा कुल 4 करोड़ 11 लाख 6 हजार 752 रुपये खर्च किए गए।

Oplus_16908288

इस प्रकार जांच में पाया गया कि आरोपी ने अपनी ज्ञात वैध आय के सापेक्ष लगभग 2 करोड़ 58 लाख 69 हजार 995 रुपये अधिक खर्च किए, जो स्पष्ट रूप से आय के ज्ञात स्रोतों से असंगत है। इस संबंध में आरोपी द्वारा कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया जा सका। सतर्कता विभाग ने इसे प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार का गंभीर मामला मानते हुए आरोपी को दोषी पाया है।

Oplus_16908288

इस आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(बी) एवं 13(2) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शासनादेश के अनुपालन में 8 जुलाई 2026 को FIR संख्या 0006 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Oplus_16908288

मामले की जांच की जिम्मेदारी निरीक्षक विद्यसागर पांडेय को सौंपी गई है, जो पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रहे हैं। यह कार्रवाई प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।

Oplus_1690828

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच होती है तो और भी कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। फिलहाल, इस कार्रवाई से जिले में भ्रष्टाचारियों के बीच हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक हलकों में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

error: Content is protected !!