“डायनामाइट न्यूज़ के खिलाफ सर्व समाज का बिगुल: महाराजगंज में बैनर-पोस्टर और हस्ताक्षर अभियान का ऐलान”

रिपोर्ट – सुर्य प्रकाश तिवारी 

महराजगंज/सिसवा।
जनपद महाराजगंज के सिसवा विधानसभा क्षेत्र में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें ब्राह्मण समाज, राजपूत समाज, पिछड़ा वर्ग, दलित समाज और अल्पसंख्यक समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपनी नाराजगी जाहिर की। बैठक में

डायनामाइट न्यूज़ के चीफ एडिटर मनोज टिंबरेवाल आकाश के खिलाफ कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए उनके कथित कार्यों के विरोध में व्यापक जनआंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है, लेकिन जब इसी मंच का दुरुपयोग कर व्यक्तिगत एजेंडा चलाया जाता है, तो समाज को उसके खिलाफ खड़ा होना पड़ता है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि डायनामाइट न्यूज़ द्वारा लगातार आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री प्रसारित की जा रही है, जिससे समाज में भ्रम और असंतोष का माहौल बन रहा है।

पर्दाफाश न्यूज़ के समर्थन में उपस्थित जनसमूह ने कहा कि “पर्दाफाश न्यूज़ 24×7” ने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का परिचय दिया है और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उन्होंने कहा कि आप सभी का समर्थन ही पर्दाफाश न्यूज़ के लिए संजीवनी का कार्य करता है और इसी ऊर्जा के बल पर यह मंच सत्य के लिए संघर्ष करता रहेगा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डायनामाइट न्यूज़ के खिलाफ जनपद महाराजगंज के सिसवा विधानसभा सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में बड़े स्तर पर बैनर और पोस्टर लगाए जाएंगे। इन बैनरों के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाएगा और कथित तौर पर किए जा रहे गलत कार्यों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

इसके साथ ही एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाने का भी प्रस्ताव रखा गया, जिसके तहत हजारों लोगों के हस्ताक्षर एकत्र कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक भेजे जाएंगे, ताकि इस मुद्दे पर उच्च स्तर पर संज्ञान लिया जा सके। बैठक में यह भी अपील की गई कि डायनामाइट न्यूज़ के सभी फॉलोअर्स इस चैनल को अनफॉलो करें और सच्ची एवं निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करें।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में नर्वदेश्वर शुक्ल, धनश्याम शुक्ल कार्यक्रम संचालन,  राजेश्वर मणी उर्फ पप्पू तिवारी, विनोद तिवारी, राजू सिंह, अरविंद सिंह, अमरेन्द्र मल ,हरिओम मिश्रा, राजीव मिश्रा, मकसूदीन, राजकुमार चौहान, समीम, सुभाष , द्वारकानाथ मिश्रा, शैलेंद्र धर दुबे, सत्यसिस पांडे, हेमंत, धर्मेंद्र, अजय पांडे, नीरज कुमार मिश्रा, वेद प्रकाश उपाध्याय, अश्वनी कुमार पांडे, सुभाष यादव, बिट्टू, वीरू, गंगाधर पाठक, पवन कुमार पांडे, सुनील कुमार, मुकुल पांडे, लक्ष्मी कुमार उपाध्याय, सुरेंद्र ओझा, घनश्याम पाठक, प्रदीप चौबे, संदीप पांडे, पहलाद पांडे, गौरव पांडे, प्रवीन मिश्रा, शिवकुमार तिवारी, अमरेंद्र कुमार तिवारी, हर्ष तिवारी, शिवम मिश्रा, उमाशंकर, गौरव त्रिपाठी, रमेश दुबे, ऋषिकेश यादव, रामकुमार गुप्ता, सत्यम पांडे, ध्रुव नारायण, शैलेश कुमार पांडे, अवधेश कुमार पांडे, चंद्रभूषण जायसवाल, योगेंद्र यादव, बृजेश गिरी, राकेश पांडे, प्रदुमन धर दुबे, श्याम लखन, नागेश्वर उपाध्याय, राघवेंद्र सिंह, जय नारायण चौबे, मनोज मणि, उमेश त्रिपाठी, रामकेश्वर पांडे, मारकंडे पांडे, मनोज मदनवाल, विश्वकर्मा नाथ पांडे, सत्यानंद पांडे सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सर्व समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सच्चाई और सम्मान की है। यदि जरूरत पड़ी तो यह आंदोलन और भी व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा और प्रशासन से भी इस पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की जाएगी।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब समाज स्वयं आगे बढ़कर गलत के खिलाफ खड़ा हो और निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत बनाए।

error: Content is protected !!