हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर; गांव में पसरा मातम

Pardafas news 24×7 महराजगंज। जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम कैमा में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। घर की छत पर दिवाली के अवसर पर लगाई गई झालर और लाइट उतारते समय हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी 16 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कैमा गांव निवासी रामधारे (40) मंगलवार को अपने घर की छत पर दिवाली में लगाई गई झालर और लाइट उतार रहे थे। इसी दौरान छत के पास से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। पिता को करंट की चपेट में आया देख उनकी पत्नी पुष्पा (38) और बेटी गोल्डी (16) उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों भी करंट की चपेट में आ गईं।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तीनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने रामधारे और उनकी पत्नी पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बेटी गोल्डी को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस घर

#maharajganj#nichlaul #news
Oplus_131072

में कुछ दिन पहले तक दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। इस दर्दनाक घटना से ग्रामीण भी गहरे सदमे में हैं।

error: Content is protected !!