मिठौरा चौक मार्ग पर खड़ी डीसीएम में टेंपो ने मारी टक्कर, चालक सहित 12 वर्षीय नाबालिग गंभीर घायल

Pardafas news 24×7 #maharajganj #news (महराजगंज)। मिठौरा चौक मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे मोरवन गांव के पश्चिम स्थित पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। पुलिया के पास खड़ी डीसीएम में मिठौरा की तरफ से आ रहा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पीछे से जा टकराया। हादसे में टेंपो चालक समेत उसमें सवार एक 12 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घायलों की पहचान पिपरा सोनाड़ी गांव निवासी श्रीराम गुप्ता (49 वर्ष) पुत्र गोबरी और भागवत गुप्ता के पुत्र छोटू (करीब 12 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि श्रीराम गुप्ता कबाड़ का कारोबार करते हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।

जानकारी के अनुसार, पुलिया के उत्तर तरफ नया घर के पास डीसीएम संख्या यूपी 47 टी 0977 खड़ी थी। इसी दौरान मिठौरा की ओर से आ रहा टेंपो संख्या यूपी 56 टी 8344 अचानक अनियंत्रित हो गया और खड़ी डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेंपो चालक श्रीराम गुप्ता के दाहिने पैर का घुटना टूट गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। वहीं, नाबालिग छोटू के पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है।

हादसे की सूचना मिलते ही मिठौरा चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार पटेल कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव और कन्हैया वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदौर, मिठौरा भिजवाया, जहां उनका उपचार कराया गया।

इस संबंध में चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार पटेल ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!