फर्नीचर दुकानदार पर हमला, नाक की हड्डी टूटी — आरोपियों पर कार्रवाई नहीं

फर्नीचर दुकानदार पर हमला, नाक की हड्डी टूटी — आरोपियों पर कार्रवाई नहीं

Oplus_131072

घटना के 24 घंटे बाद भी घुघली पुलिस मूकदर्शक, पीड़ित ने पुलिस कप्तान से की न्याय की गुहार

महराजगंज जनपद के थाना घुघली क्षेत्र अंतर्गत मौजा मंगलपुर पटखौली में एक फर्नीचर दुकानदार पर हुए हमले का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित संदीप शर्मा पुत्र रामभवन ने पुलिस कप्तान को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

संदीप के अनुसार, दिनांक 14 अप्रैल 2025 को दोपहर लगभग 2 बजे वह अपनी दुकान ‘शमा फर्नीचर’ पर ग्राहकों को सामान लोड करवा रहे थे। उसी दौरान गांव के ही अतुल पुत्र अनिरुद्ध और आशुतोष पुत्र अनिरुद्ध दुकान पर आ धमके और पैसों को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने दुकान में घुसकर संदीप पर लात-घूंसे और रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई और हाथ पर गंभीर चोटें आईं।

घटना को कई लोगों ने देखा और बीच-बचाव किया। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना घुघली थाने पर दी, लेकिन पुलिस ने सिर्फ प्रार्थना पत्र लेकर चुप्पी साध ली। न तो मेडिकल परीक्षण कराया गया और न ही कोई एफआईआर दर्ज हुई।

पीड़ित ने पुलिस कप्तान से मांग की है कि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए और उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।

स्थानीय लोगों में भी पुलिस की निष्क्रियता को लेकर नाराजगी है।

error: Content is protected !!