बृजमनगंज में ₹20 हजार से अधिक FD पर रोक से अभिकर्ताओं में आक्रोश, वरिष्ठ डाक अधीक्षक से लगाई गुहार

Pardafas news24×7 बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित उप डाकघर में कार्यरत महिला एवं पुरुष अभिकर्ताओं ने ₹20,000 से अधिक के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर कथित रोक लगाए जाने को लेकर नाराजगी जताई है। अभिकर्ताओं का कहना है कि इस व्यवस्था से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

मामले को लेकर अभिकर्ता संघ बृजमनगंज के अध्यक्ष गौरव जायसवाल के नेतृत्व में महिला एवं पुरुष अभिकर्ताओं ने वरिष्ठ डाक अधीक्षक, प्रवर डाकघर, गोरखपुर मंडल को प्रार्थना पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। पत्र की प्रतियां क्षेत्रीय डाक अधीक्षक एवं उपडाक अधीक्षक, गोरखपुर मंडल को भी दी गई हैं।

अभिकर्ताओं का आरोप है कि बृजमनगंज उपडाक घर के SPM द्वारा मौखिक रूप से बताया गया कि किसी भी महिला या पुरुष अभिकर्ता के माध्यम से ₹20,000 से अधिक का फिक्स्ड डिपॉजिट नहीं किया जाएगा। अभिकर्ताओं के अनुसार अचानक लागू की गई इस सीमा के कारण पिछले कई महीनों से उनका कार्य प्रभावित हो रहा है।

अभिकर्ताओं ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ डाकघर का बिजनेस बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके मुताबिक FD पर सीमा निर्धारित किए जाने से जहां उनकी आय प्रभावित हो रही है, वहीं इसका असर डाक विभाग के बिजनेस पर भी पड़ सकता है।

अभिकर्ता संघ ने वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि उन्हें ₹20,000 से अधिक की FD कराने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपना कार्य निर्बाध रूप से जारी रख सकें और डाक विभाग के कारोबार को बढ़ाने में अपना योगदान दे सकें।

प्रार्थना पत्र पर अभिकर्ताओं सुनीता, प्रियंका, गौरव, धनुषधारी, संदीप, आर.के. वर्मा सहित अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर बताए गए हैं। अब सभी की निगाहें डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर हैं कि मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।

#बृजमनगंज #महराजगंज #डाकघर #PostOffice #FixedDeposit #FD #अभिकर्ता #अभिकर्तासंघ #डाकविभाग #Gorakhpur #MaharajganjNews #BrijmanganjNews #BreakingNews #LocalNews #Pardafash24x7

error: Content is protected !!