निचलौल में चला सिंचाई विभाग का बुलडोजर, नहर की पटरियों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

Pardafas news 24×7 महराजगंज/निचलौल। नगर क्षेत्र में नहर की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सिंचाई विभाग ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी से अवैध कब्जे हटाए। कार्रवाई के दौरान नहर की दोनों पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
सहायक अभियंता तनुश्री मिश्रा के नेतृत्व में सिंचाई खंड प्रथम की टीम ने सात-पांच नहर पुल के पास पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। विभाग के अनुसार, नगर के बीच से गुजरने वाली नहर की बाईं पटरी पर करीब 66 मीटर तथा दाईं पटरी पर करीब 64 मीटर हिस्से में अतिक्रमण की शिकायत मिली थी।
बताया गया कि इस संबंध में सुभाष, असीस, सर्वेश, दिनेश और श्रीनिवास की ओर से शिकायत की गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया और नहर की पटरियों को खाली कराया।
सिंचाई विभाग की इस कार्रवाई से नहर की पटरियों पर आवागमन सुचारू होने के साथ ही विभागीय कर्मचारियों को निरीक्षण एवं रखरखाव में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुटी रही।
अतिक्रमण हटाए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर यह

Oplus_131072

चर्चा तेज हो गई है कि नहर की जमीन पर अन्य स्थानों पर किए गए कब्जों के खिलाफ भी विभाग इसी तरह अभियान चलाएगा या नहीं। स्थानीय लोगों ने नहर की पटरियों को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त रखने की मांग की है।

error: Content is protected !!