बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत; गांव में शोक की लहर

रिपोर्ट -मनोज कुमार तिवारी

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा सिंहपुर निवासी मुन्ना (पुत्र शिव पर्सन धोबी) अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए कोठी भर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी भारत खंड गया हुआ था। पत्नी को सुरक्षित पहुंचाने के बाद वह वापस अपने गांव सिंहपुर लौट रहा था।

Oplus_16908288

 

बताया जा रहा है कि लौटते समय बलहीखोर के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि युवक को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया।

Oplus_16908288

चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Oplus_16908288

मृतक मुन्ना अपने पिता शिव पर्सन धोबी के तीन बच्चों में दूसरे नंबर का था। उसकी असमय मृत्यु से परिवार पूरी तरह टूट गया है। वहीं जैसे ही यह खबर ग्राम सभा सिंहपुर पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

error: Content is protected !!