महराजगंज में कोटेदार की मनमानी उजागर: जांच में राशन कटौती और फर्जी कार्ड का बड़ा खुलासा

रिपोर्ट -मनोज कुमार तिवारी 


जनपद महराजगंज के तहसील सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत मथनियां में उचित दर विक्रेता ईश्वर दास के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता उमाशंकर प्रसाद द्वारा जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर दर्ज कराई गई शिकायत की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं।

पूर्ति निरीक्षक द्वारा मौके पर की गई जांच में कुल 09 कार्डधारकों के बयान दर्ज किए गए, जिनमें से 07 लाभार्थियों ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि उन्हें निर्धारित मात्रा से 1 से 2 किलोग्राम तक राशन कम दिया जाता है। इतना ही नहीं, लाभार्थियों से पहले अंगूठा लगवा लिया जाता है और फिर 2-3 दिन बाद राशन वितरण किया जाता है, जो कि नियमों के विरुद्ध है। हालांकि 02 कार्डधारकों ने कोटेदार के पक्ष में बयान दिया और किसी प्रकार की शिकायत से इनकार किया।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

 

जांच में यह भी सामने आया कि कोटेदार ईश्वर दास ने कथित रूप से अन्त्योदय कार्ड में अपना नाम शामिल करा रखा है, साथ ही अपने परिवार की बहुओं के नाम से पात्र गृहस्थी राशन कार्ड भी बनवाए गए हैं। यह मामला सरकारी योजना के दुरुपयोग और नियमों के उल्लंघन की ओर संकेत करता है।

वहीं, शिकायतकर्ता उमाशंकर प्रसाद के राशन कार्ड को विभागीय पोर्टल पर आयकरदाता पाए जाने के आधार पर अपात्र घोषित कर निरस्त किया गया है। बावजूद इसके, जांच में कोटेदार की अनियमितताएं स्पष्ट रूप से सामने आई हैं और अग्रिम कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर प्रकरण में क्या सख्त कदम उठाता है और गरीब लाभार्थियों को न्याय कब तक मिल पाता है।

error: Content is protected !!