Pardafas news 24×7 ठूठीबारी। इंडो-नेपाल सीमा से सटे महेशपुर सीमा क्षेत्र में नेपाल पुलिस ने भारत से नेपाल भेजी जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। कार्रवाई के दौरान 274 बोतल ओल्ड मोंक रम बरामद की गई। पुलिस ने शराब ले जा रही एक भारतीय कार को भी जब्त करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि भारतीय कार ठूठीबारी मुख्य गेट से नेपाल सीमा में प्रवेश करने के बाद महेशपुर सीमा क्षेत्र की ओर गई थी। सीमा पार करने के कुछ ही दूरी पर नेपाल पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने के बाद दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
नेपाल पुलिस के अनुसार बरामद शराब और जब्त कार की कुल कीमत करीब 40.48 लाख रुपये आंकी गई है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब पकड़े जाने के बाद सीमा क्षेत्र में तस्करी के नेटवर्क को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी शराब की खेप भारतीय सीमा से नेपाल सीमा में आखिर कैसे पहुंची? सीमा पर सुरक्षा और निगरानी के बावजूद कार के मुख्य गेट से नेपाल प्रवेश करने के बाद कुछ दूरी तक पहुंच जाने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल नेपाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हिरासत में लिए गए
लोगों से पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।