गोरखपुर का कुख्यात गैस्ट्रो डॉक्टर या सफेद कोट में गुंडा? डॉ. अनुज सरकारी के कारनामों से मरीज दहशत में

गोरखपुर का कुख्यात गैस्ट्रो डॉक्टर या सफेद कोट में गुंडा? डॉ. अनुज सरकारी के कारनामों से मरीज दहशत में

 

अस्पताल में मरीज की बेरहमी से पिटाई, दवा लौटाने पर अभद्रता—रसूख और पैसे के दम पर कानून भी बेबस!

 

गोरखपुर। इलाज के नाम पर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं जब सफेद कोट पहनने वाले से जुड़ें, तो सवाल उठना लाजिमी है। गोरखपुर के मशहूर गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. अनुज सरकारी पर यही सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों के मुताबिक, यह डॉक्टर अपने पेशे से ज्यादा दबंगई और रसूख के लिए कुख्यात है।

ताजा मामला उस समय सुर्खियों में आया जब एक मरीज ने महंगी दवाएं लौटाने की गुज़ारिश की। डॉक्टर अनुज सरकारी ने न केवल उसकी बात ठुकराई बल्कि कथित तौर पर उसके साथ बदसलूकी भी की। यही नहीं, अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों और तीमारदारों ने भी डॉक्टर के व्यवहार पर आपत्ति जताई।

Oplus_131072

यह कोई नई कहानी नहीं है। कुछ दिन पहले ही इसी अस्पताल में एक मरीज को बेरहमी से पीटा गया था। पीड़ित पक्ष ने न्याय की गुहार लगाई, मगर डॉक्टर के रसूख और पैसों के आगे मामला दबा दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्वांचल की सत्ता, पैसा और प्रभाव इनके पीछे इतनी मजबूती से खड़ा है कि कोई भी इनके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर में, जहां “कानून-व्यवस्था की सख्ती” की बात होती है, वहां एक डॉक्टर खुलेआम मरीजों को प्रताड़ित कर बच निकलता है। क्या सफेद कोट की आड़ में चल रही यह गुंडागर्दी यूं ही चलती रहेगी?

https://www.facebook.com/share/v/1DWv8eoWLH/

 

मरीज और उनके परिजन अब प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि डॉ. अनुज सरकारी की हरकतों की निष्पक्ष जांच हो और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। वरना स्वास्थ्य सेवाओं में जनता का विश्वास पूरी तरह टूट जाएगा।

error: Content is protected !!