आईपीएल खड्डा चीनी मिल में फ्री पर्ची पर गन्ना खरीद शुरू, 26 मार्च तक आपूर्ति की अपील, पेराई सत्र 2025-26 होगा समाप्त, किसानों को आपूर्ति की सलाह

 

इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) इकाई खड्डा, कुशीनगर की चीनी मिल द्वारा फ्री पर्ची पर गन्ना खरीद शुरू कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के किसानों में राहत और उत्साह का माहौल है। यूनिट हेड एन०पी० सिंह एवं केन हेड सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य एवं अतिरिक्त कैलेंडर की समस्त गन्ना पर्चियां निर्गत कर दी गई हैं और दिनांक 23 मार्च 2026 से मिल गेट पर फ्री पर्ची के माध्यम से गन्ने की खरीद प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपना समस्त आपूर्ति योग्य गन्ना निर्धारित समय सीमा 26 मार्च 2026 तक चीनी मिल में पहुंचा दें, क्योंकि इसी दिन यार्ड में उपलब्ध समस्त गन्ने की पेराई के साथ पेराई सत्र 2025-26 का औपचारिक समापन कर दिया जाएगा।

Oplus_16908288

अधिकारियों ने यह भी बताया कि मिल की बढ़ी हुई पेराई क्षमता को देखते हुए किसानों को आगामी सत्र के लिए गन्ना उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए किसानों से आग्रह किया गया है कि वे बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कुछ गन्ना रोककर रखें, जिससे अगले सत्र में मिल को पर्याप्त मात्रा में गन्ना मिल सके और उत्पादन प्रभावित न हो। इस पहल से न केवल किसानों को लाभ मिलेगा बल्कि क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

error: Content is protected !!