Pardafas news 24×7 महराजगंज। जिले में पुलिस संचार व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए महराजगंज पुलिस ने बुधवार को थाना कोल्हुई परिसर में अतिरिक्त ग्रिड (कंट्रोल रूम) संचार केंद्र की शुरुआत की। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
अतिरिक्त ग्रिड संचार केंद्र का संचालन 24 घंटे सातों दिन किया जाएगा। इसके माध्यम से फरेन्दा और नौतनवा सर्किल के क्षेत्राधिकारी कार्यालयों, थानों, पुलिस चौकियों और फायर स्टेशन के आरटी सेट को बेहतर संचार नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
इस नेटवर्क से फरेन्दा, पुरन्दरपुर, बृजमनगंज, कोल्हुई, नौतनवा, सोनौली, परसामलिक और बरगदवा सहित संबंधित पुलिस चौकियों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान और समन्वय बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
पुलिस के अनुसार, महराजगंज की भौगोलिक एवं सीमावर्ती परिस्थितियों को देखते हुए यह संचार केंद्र काफी महत्वपूर्ण है। किसी दुर्घटना, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना या सीमा क्षेत्र में किसी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस टीमों तक संदेश तेजी से पहुंचाया जा सकेगा। इससे आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की तत्काल तैनाती और कार्रवाई में भी मदद मिलेगी।
अतिरिक्त ग्रिड के शुरू होने से मुख्य रेडियो ग्रिड पर संचार का दबाव भी कम होगा। साथ ही थानों, चौकियों, गश्ती वाहनों और फायर स्टेशन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में सहायता मिलेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से जिले में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और प्रभावी बनाने में मदद
