नमो सेवा—अनकही कहानियां’ में दिखेगी पीएम मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा

Pardafas news 24×7 महाराजगंज, 20 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा, राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके संकल्प और जनकल्याणकारी कार्यों को विशेष एवं भव्य नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि नाट्य मंचन के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं और उनके कार्यकाल से जुड़े सेवा एवं सुशासन के विषयों को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना को अपने कार्यों का आधार बनाया है। इसी क्रम में ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के माध्यम से उनकी सार्वजनिक सेवा यात्रा को नाट्य रूपांतरण के जरिए लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

#news #maharajganj #up #bjp #modi #adityanath #namoseva

उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की। पार्टी की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

error: Content is protected !!