विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Pardafas news 24×7 महराजगंज/कोल्हुई। महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के टोला भूड़कुड़वा में शुक्रवार को एक विवाहिता ने कथित तौर पर फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। विवाहिता की पहचान लक्ष्मी पत्नी विनोद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब छह माह पूर्व ही हुई थी।

शादी के कुछ ही महीनों बाद विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं, आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गए। नवविवाहिता की इस तरह मौत से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।

सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा, नायब तहसीलदार सुदेव पटेल तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की। पुलिस विवाहिता की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

वहीं, विवाहिता के मायके पक्ष के परिजनों ने घरेलू प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसओ आलोक सिंह ने बताया कि विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर उसके आधार पर #news #maharajganj #up #police #crime आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!