अप्रैल में बजनी थी शादी की शहनाई, चेन्नई में ट्रेन हादसे ने छीन ली विजय की जिंदगी

Pardafas news 24×7 महराजगंज/नौतनवा। नौतनवा थाना क्षेत्र के नाइकोट गांव निवासी रामदीप उर्फ विजय पासवान की चेन्नई में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया। मृतक के पिता का नाम सुक्खू बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, रामदीप उर्फ विजय पासवान रोजगार के सिलसिले में चेन्नई गया था। वह वहां मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सहयोग करता था। इसी दौरान वह एक हादसे का शिकार हो गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई।

विजय की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घर में जहां कुछ ही दिनों बाद शादी की तैयारियों को लेकर चहल-पहल होने वाली थी, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि विजय की शादी अप्रैल महीने में तय थी। परिवार के लोग बेटे की शादी को लेकर बेहद उत्साहित थे और तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं। रिश्तेदारों और परिचितों के बीच शादी को लेकर खुशियां साझा की जा रही थीं। लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।

विजय की शादी का इंतजार कर रहे परिवार के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नहीं है। जिस घर में अप्रैल में शहनाई गूंजने वाली थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने विजय की असमय मौत पर गहरा दुख जताया। हादसे ने एक परिवार से उसका बेटा छीन लिया और शादी से पहले ही पूरे परिवार की खुशियों को गम

#train #naukot #accident #nautanwa #death

में बदल दिया।

error: Content is protected !!