महराजगंज: दीपावली की खुशियों के बीच पसरा मातम, पोखरे में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत

Pardafas news 24×7 महराजगंज। दीपावली की खुशियों के बीच महराजगंज जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पनियरा थाना क्षेत्र के बैजूडेहरा गांव में पोखरे में डूबने से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, परिवार में चीख-पुकार मची हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, पनियरा क्षेत्र के बैजूडेहरा गांव में दीपावली के त्योहार के बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ। पोखरे में डूबने से पांच वर्षीय मासूम की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मासूम की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।

जिस घर में दीपावली के अवसर पर दीप जलने थे, जहां खुशियों और उत्साह का माहौल होना था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि मासूम परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता और अन्य परिजनों का दर्द देखकर गांव के लोग भी भावुक हो उठे।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। दीपावली जैसे खुशियों के त्योहार पर हुई इस अनहोनी से हर कोई स्तब्ध है। जिस आंगन में त्योहार की रौनक होनी थी, वहां अब अपनों को खोने का गम छाया हुआ है।

#maharajganj#paniyara #accident #newa
Oplus_131072
error: Content is protected !!