वी.पी. एजुकेशनल स्कूल के होनहार छात्रों की प्रदेश स्तर पर चमक: रजत गुप्ता और अभिषेक मद्धेशिया ने रचा इतिहास

वी.पी. एजुकेशनल स्कूल के होनहार छात्रों की प्रदेश स्तर पर चमक: रजत गुप्ता और अभिषेक मद्धेशिया ने रचा इतिहास

CISCE और यूपी बोर्ड की इंटर परीक्षाओं में ज़िले में प्रथम स्थान, राज्य में सातवां स्थान लाकर विद्यालय और जनपद को किया गौरवान्वित

महाराजगंज जनपद के शैक्षिक इतिहास में एक गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। वी.पी. एजुकेशनल स्कूल, ओबरी, निचलौल के दो पूर्व छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विद्यालय, माता-पिता और पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

CISCE बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में रजत गुप्ता, सुपुत्र श्री सुग्रीव गुप्ता, ने 96.3% अंक प्राप्त कर महाराजगंज जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रजत की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। रजत गुप्ता अपने परिवार के साथ विद्यालय पहुँचे, जहाँ उनका फूल-मालाओं और तालियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस मौके पर रजत ने कहा, “मेरी सफलता में विद्यालय की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही। यहीं मेरी नींव मजबूत हुई, शिक्षकों का मार्गदर्शन और अनुशासित वातावरण मेरी सबसे बड़ी पूंजी रही।” विद्यालय के प्रबंधक श्री सदाशिव पाण्डेय ने रजत को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया, वहीं प्रधानाचार्य श्री ब्रह्मानंद मद्धेशिया ने रजत के पिता श्री सुग्रीव गुप्ता को सम्मानित किया। रजत की माता को विद्यालय की सहायक अध्यापिका श्रीमती प्रियंका मैडम ने माला पहनाकर शुभकामनाएँ दीं।

उधर, यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय के ही पूर्व छात्र एवं प्रधानाचार्य श्री ब्रह्मानंद मद्धेशिया के सुपुत्र अभिषेक मद्धेशिया ने 95.60% अंक अर्जित कर महाराजगंज जिले में प्रथम और राज्य स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि सिर्फ परिवार के लिए नहीं, बल्कि विद्यालय और जिले के लिए भी अत्यंत गर्व का क्षण है।

विद्यालय परिवार ने दोनों मेधावी छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन उपलब्धियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि वी.पी. एजुकेशनल स्कूल शिक्षा में उत्कृष्टता की परंपरा को न केवल बनाए हुए है, बल्कि लगातार उसे नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।

!! हर्ष है!! गर्व है!!
वी.पी. एजुकेशनल स्कूल का यह दोहरा गौरव पूरे जनपद के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

error: Content is protected !!