उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 IAS अधिकारियों के तबादले महराजगंज डीएम अनुनय झा का भी तबादला
कृषि, जल निगम, संस्कृति, नगर विकास व जिलाधिकारी स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां; प्रशासनिक गति और जवाबदेही बढ़ाने की तैयारी
संतोष कुमार शर्मा जी को जिलाधिकारी के रूप में महराजगंज में पहली बार मिली कमान….
उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारियों, नगर विकास, जल निगम, संस्कृति विभाग और तीर्थ विकास परिषद जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की तैनाती और स्थानांतरण किया गया है। शासन का यह कदम प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री दीपक कुमार को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ कृषि उत्पादन आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं श्री मंगला प्रसाद सिंह, जो अब तक हरदोई के जिलाधिकारी थे, को बलिया का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
बलिया के वर्तमान जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) बनाया गया है। महाराजगंज के जिलाधिकारी श्री अनुनय झा को अब हरदोई का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि अयोध्या में कार्यरत श्री संतोष कुमार शर्मा जो मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद एवं नगर आयुक्त, अयोध्या के पद पर थे को महराजगंज जिलाधिकारी बन कर भेजा गया है।
सिद्धार्थनगर के मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद एवं नगर आयुक्त, अयोध्या बनाया गया है, जबकि सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, को मुख्य विकास अधिकारी, सिद्धार्थनगर नियुक्त किया गया है।जो अब तक गोरखपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट थीं,
विशेष सचिव संस्कृति विभाग एवं निदेशक, धर्मार्थ कार्य श्री रवीन्द्र कुमार-1 को विशेष सचिव कृषि, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार एवं कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग उत्तर प्रदेश शासन वनाया गया है तो वहीं श्री संजय कुमार सिंह, को जो अभी तक पीलीभीत के जिलाधिकारी थे, विशेष सचिव संस्कृति विभाग एवं निदेशक, धर्मार्थ कार्य बनाया गया है
श्रीमती अपूर्वा दुबे, अब तक अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष थीं, अब निदेशक, सूडा होंगी। उनकी जगह श्री कुलदीप मीणा, बुलंदशहर के मुख्य विकास अधिकारी, को उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, श्रीमती निशा, संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा, को मुख्य विकास अधिकारी, बुलंदशहर बनाया गया है, और श्रीमती प्रेरणा शर्मा, निदेशक सूडा, को विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में तैनात किया गया है।
यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य सरकार की विकास योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।