भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय एवं कर्मठ नेता, महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सात बार के सांसद श्री पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सिसवा विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश सरकार में कई बार मंत्री रहे श्री शिवेंद्र सिंह उर्फ शिव बाबू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

श्री शिवेंद्र सिंह ने कहा कि पंकज चौधरी जी का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चयन भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सामर्थ्य, अनुभव और दूरदर्शिता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी जी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में संगठन और सरकार के बीच समन्वय स्थापित करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सात बार सांसद चुने जाना उनकी जनप्रियता, कार्यक्षमता और जनता के विश्वास को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी जी का राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक समझ और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत जुड़ाव पार्टी को उत्तर प्रदेश में नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा संगठन बूथ स्तर तक और मजबूत होगा।
श्री शिवेंद्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि पंकज चौधरी जी के मार्गदर्शन में पार्टी आगामी सभी चुनावों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य और प्रभावी ढंग से होगा।

शिवेंद्र सिंह जी के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी शुभकामनाएं व्यापित किया गया है समर्थकों में

पुर्व प्रधान पैकौली कला अरविंद कुमार मिश्र, विपिन मिश्रा क्षमता, सोमनाथ कसौधन संडा, मनोज मोदनवाल सिरौली, राजेश मद्धेशिया सिरौली,एस के शर्मा बड़हरी, सुर्य प्रकाश तिवारी आदि शुभकामनाएं व्यापित किया
अंत में श्री शिवेंद्र सिंह उर्फ शिव बाबू ने कहा कि पंकज चौधरी जी का प्रदेश अध्यक्ष बनना न केवल महाराजगंज जनपद बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए पार्टी संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की अपेक्षा व्यक्त की।