मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर के आदेश पर भारी सी डी ओ महाराजगंज का आदेश

 

महराजगंज में उचित दर दुकान चयन पर सवाल: बार-बार तारीख बदलने से बढ़ा विवाद, निष्पक्षता पर उठे प्रश्न

रिपोर्ट -मनोज कुमार तिवारी 

महराजगंज जनपद के सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मेदिनीपुर में उचित दर की दुकान के चयन को लेकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मंडलायुक्त गोरखपुर के आदेश के बावजूद मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) महराजगंज द्वारा चयन प्रक्रिया की तिथियों में बार-बार बदलाव किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश व्याप्त है।

Oplus_16908288

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा में विधिवत कोरम पूर्ण करते हुए दिनांक 20 जनवरी 2026 एवं 16 फरवरी 2026 को बैठक कर प्रस्ताव खंड विकास अधिकारी कार्यालय को भेजा जा चुका है। इसके बावजूद अब तक चयनित समूह को लाइसेंस जारी नहीं किया गया है, जिससे आम जनता को राशन वितरण में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम प्रधान समितन्जय ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के चलते चयन प्रक्रिया को बार-बार टाला जा रहा है। पहले से तय प्रक्रिया को रोककर अब 2 जून 2026 की नई तिथि निर्धारित की गई है, जबकि 26 मई 2026 को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि प्रधान के प्रभाव को समाप्त कर मनमाने ढंग से चयन कराने की कोशिश की जा रही है।

इस पूरे मामले में जिलाधिकारी महराजगंज से निष्पक्ष जांच कराते हुए चयन प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई है। साथ ही यह भी देखना होगा कि मंडलायुक्त के आदेश का पालन होता है या फिर प्रशासनिक स्तर पर मनमानी जारी रहती है।

फिलहाल, तिथि परिवर्तन के इस निर्णय ने पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!