बहते नाले में डूबकर मां और दो मासूमों की मौत, मचा कोहराम

Pardafas news 24×7 महराजगंज। सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में महिला और उसके दो मासूम बच्चों की बहते नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवा राजा टोला बीट नर्सरी निवासी महिला अपने दो बच्चों के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। इसी दौरान सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग की पकड़ी रेंज क्षेत्र में पड़ने वाले नाले को पार करने के दौरान तीनों हादसे का शिकार हो गए।

बताया जा रहा है कि मौके पर नाव उपलब्ध नहीं थी। महिला अपने दोनों बच्चों के साथ नाला पार करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से तीनों पानी में डूब गए। हादसे में महिला और दोनों बच्चों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद मृतका के मायके और ससुराल पक्ष में शोक की लहर है। परिजनों के मुताबिक, नाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण महिला को नाला पार करना पड़ा, जिसके दौरान यह दुखद हादसा हुआ।

मामले में मृतका के भाई धर्मेन्द्र ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन अपने दोनों बच्चों के साथ मायके से ससुराल जा रही थी।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर

#Motherandtwochildren #Heartbreakingnews #Sadarkotwali #Pakdi #maharajganj #police #news
रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाले पर सुरक्षित आवागमन और नाव की व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।
error: Content is protected !!