स्कूली बच्चों के दोपहिया वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, जिलेभर में चला अभियान

Pardafas news 24×7 महाराजगंज : सैकड़ों वाहनों के चालान और सीज होने से मचा हड़कंप, स्कूली ड्रेस में थाने पहुंचे छात्र-छात्राएं

स्कूली बच्चों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के बढ़ते मामलों और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के आदेश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने स्कूल आने-जाने वाले नाबालिग एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज और वाहन चलाने की स्थिति की जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कई वाहनों के चालान किए गए, जबकि कुछ वाहनों को सीज कर संबंधित थानों में लाया गया। कार्रवाई के बाद कई थाना परिसरों में स्कूली ड्रेस पहने छात्र-छात्राओं की भीड़ दिखाई दी, जिससे बच्चों और अभिभावकों में हड़कंप की स्थिति रही।

पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नाबालिगों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने पर रोक लगाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे कम उम्र के बच्चों को दोपहिया वाहन न दें और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

जिलेभर में एक साथ चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों में भी सतर्कता बढ़ी है। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस के इस

#bike #police #maharajganj #thana #minor #school #pardafasnews
अभियान को स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना  जा रहा है।

error: Content is protected !!