चंडीथान में 6,040 किलो कद्दू के बीज से लदा ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार

Pardafas news 24×7 महराजगंज। 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने चंडीथान टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कद्दू के बीज से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त किया है। ट्रक से कुल 151 बोरियों में 6,040 किलोग्राम कद्दू के बीज बरामद किए गए। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सीमा चौकी चंडीथान के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार को विशेष सूत्रों से ट्रक में संदिग्ध सामान लाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक प्रशांता मेदी के नेतृत्व में स्पेशल पेट्रोलिंग टीम गठित की गई। वहीं, सीमा चौकी मोरीघाट के कमांडर उप निरीक्षक चंदन सिंह को भी बल के साथ चंडीथान टोल प्लाजा पहुंचने के निर्देश दिए गए।

दोनों टीमों ने टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की सघन #ssb #ssbaction #maharajganj #chandithan #illegalpumpkinseeds #pumpkinseeds #smuggling #truckseized #twosarrested #bordersecurity #sashastraseemabal #crime #pardafasnewsजांच शुरू की। इसी दौरान नौतनवा की ओर से आ रहे 12 चक्का टाटा ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक से 151 बोरियों में भरे कद्दू के बीज बरामद हुए। सामान से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर चालक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रक नेपाल के बढ़नी-सिद्धार्थनगर से कृष्णानगर कस्टम के रास्ते भारत आया था और सोनौली बाजार में नेपाली चालक ने उन्हें ट्रक सौंपा था। सामान को सिद्धार्थनगर के बंसी स्थित यदुवंशी ढाबा तक पहुंचाया जाना था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन चौधरी (23), निवासी सुकरौली, थाना अमरहवा, बस्ती और अरबिंद चौधरी (14), निवासी उमरा चौराहा, थाना वाल्टरगंज, बस्ती के रूप में हुई है।

एसएसबी ने बरामद कद्दू के बीज, 12 चक्का टाटा ट्रक और एक मोबाइल फोन को जब्त कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों और जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया।

error: Content is protected !!