निचलौल में 21 जुलाई को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य सम्मान समारोह, तैयारियां तेज

रिपोर्ट -मनोज कुमार तिवारी 

महराजगंज जनपद के निचलौल उपनगर में आगामी 21 जुलाई 2026 को हिंदू धर्म के प्रमुख आस्था केंद्र बद्री आश्रम ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सिरौली स्थित आशा मैरिज हॉल में आयोजित होना प्रस्तावित है, जिसे लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।

Oplus_16908288

इसी क्रम में निचलौल के एक सभागार में सिसवा विधानसभा क्षेत्र के सनातन धर्मावलंबियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में सनातन प्रेमियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय कीं और सभी से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Oplus_16908288

बैठक के दौरान शंकराचार्य जी के आगमन की तैयारियों को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने आयोजन समिति के अग्रिम दल से विनम्र अनुरोध किया कि शंकराचार्य जी के प्रवास के दौरान उन्हें देवाधिदेव भगवान महादेव की पावन नगरी इटहिया धाम भी ले जाया जाए। उपस्थित जनों का कहना था कि पंचमुखी महादेव इटहिया धाम में शंकराचार्य जी का आगमन क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का विषय होगा और इससे धार्मिक वातावरण और अधिक सशक्त होगा।

बैठक में मौजूद सभी सम्मानित नागरिकों ने एक स्वर में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू करने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल की व्यवस्था, स्वागत, सुरक्षा, आवास और श्रद्धालुओं की सुविधा जैसे विभिन्न पहलुओं पर भी गंभीरता से विचार किया गया।

कार्यक्रम आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों और नागरिकों से अपील की है कि वे 21 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के दर्शन-पूजन का लाभ उठाएं और इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं।

error: Content is protected !!