महराजगंज: घर में घुसे चोर, दरवाजा तोड़कर बक्सा ले गए, खेत में ताला तोड़कर सामान किया पार

Pardafas news 24×7 महराजगंज कोल्हुई। कोल्हुई थाना क्षेत्र के खड़खोड़ी गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर रखा बक्सा उठा ले गए और घर से कुछ दूरी पर खेत में ले जाकर उसका ताला तोड़ दिया। इसके बाद बक्से में रखा सामान निकालकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह परिजनों के जागने पर हुई।
पीड़ित गोविंद यादव के मुताबिक, शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे अज्ञात चोर घर में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने एक कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर रखा बक्सा बाहर निकाल लिया। चोर बक्से को घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में लेकर पहुंचे, जहां उसका ताला तोड़कर उसमें रखा सामान निकाल लिया।
बताया गया कि चोरों ने बक्से को खेत में ही छोड़ दिया और चोरी किए गए सामान के साथ मौके से फरार हो गए। शनिवार सुबह करीब छह बजे जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा टूटा मिला। घर में सामान अस्त-व्यस्त देखकर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी गई।
घटना के बाद पीड़ित गोविंद यादव ने थाना कोल्हुई पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस

#Maharajganj #crime #up #police #news #Thief

संबंध में कोल्हुई पुलिस के आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करने के साथ ही चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

error: Content is protected !!