मुख्य तिराहे पर 8 फीट गहरा खुला गड्ढा, 23 दिन से कार्रवाई का इंतजार

Pardafas news 24×7 निचलौल। आदर्श नगर पंचायत निचलौल के मुख्य तिराहे पर सड़क किनारे करीब 8 फीट गहरा और 8 फीट चौड़ा गड्ढा पिछले करीब 23 दिनों से खुला पड़ा है। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। व्यस्त मार्ग पर खुले गड्ढे के बावजूद अब तक सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए जाने से जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढा खोदे जाने के बाद से इसे भरने या सुरक्षित करने की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) से कई बार शिकायत की गई, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ।

नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने भी बताया कि उनके स्तर से ईओ को मामले की जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक गड्ढे को सुरक्षित नहीं कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह खतरनाक गड्ढा ब्लॉक गेट से करीब 100 कदम पहले और तहसील से लगभग 300 कदम की दूरी पर स्थित है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मुख्य तिराहे जैसे महत्वपूर्ण और व्यस्त स्थान पर इतना गहरा गड्ढा खुले में पड़े होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इसके ओर क्यों नहीं पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में किसी तरह वाहन चालक और राहगीर सावधानी बरतकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय पर्याप्त प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। पानी भरे होने के कारण गड्ढे की वास्तविक गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर गड्ढे को भरने अथवा बैरिकेडिंग कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे से पहले जिम्मेदार विभागों को इस

#nh730s #maharajganj #nichlaul #roadsafety #gorakhpur #road #up

समस्या का समाधान करना चाहिए।

error: Content is protected !!