लॉर्ड बेडेन पावेल के जन्मदिन पर चिंतन दिवस मनाया गया

लॉर्ड बेडेन पावेल के जन्मदिन पर चिंतन दिवस मनाया गया

प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

महराजगंज, 22 फरवरी 2025 – भारत स्काउट गाइड के जन्मदाता लॉर्ड बेडेन पावेल के जन्मदिन को पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार, क्षेत्र पनियरा, महराजगंज में चिंतन दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों को उनकी शिक्षाओं से प्रेरित किया गया।

Oplus_131072

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पटेल द्वारा स्काउट-गाइड ध्वजारोहण से हुआ। इसके बाद स्काउट-गाइड प्रार्थना, झंडा गीत और लॉर्ड बेडेन पावेल के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार रखे गए। सहायक अध्यापक कैलाश गुप्ता और शारीरिक शिक्षा अनुदेशक संदीप कुमार शर्मा ने लॉर्ड पावेल के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला।

Oplus_131072

कार्यक्रम के दौरान निबंध लेखन, पेंटिंग, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, पजल जैसी कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि जगदीश पाण्डेय द्वारा पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को कॉपी, पेंसिल, पेन के साथ गोल्ड, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।

Oplus_131072

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों और अनुदेशकों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अनुदेशक अखिलेश कुमार और बबीता साहनी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड की परंपराओं और समाज सेवा के महत्व को समझाया।

Oplus_131072

चिंतन दिवस के आयोजन से विद्यार्थियों को न केवल लॉर्ड बेडेन पावेल के योगदान को समझने का अवसर मिला, बल्कि वे स्काउट-गाइड की मूल भावना से भी प्रेरित हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार और उपस्थित अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया।