महराजगंज को मिला नया जिलाधिकारी: संतोष शर्मा ने संभाला कार्यभार

महराजगंज को मिला नया जिलाधिकारी: संतोष शर्मा ने संभाला कार्यभार

गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

पूर्व अयोध्या सीईओ और नगर आयुक्त रह चुके आईएएस संतोष शर्मा ने संभाला ज़िले की कमान, कहा- सुशासन और विकास रहेगी प्राथमिकता

पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत 

महराजगंज, उत्तर प्रदेश। (संवाददाता सुर्य प्रकाश तिवारी)
जनपद महराजगंज को गुरुवार को नया जिलाधिकारी मिल गया है। 2021 बैच के आईएएस अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने औपचारिक रूप से महराजगंज के डीएम का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।

आईएएस संतोष शर्मा इससे पूर्व अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ और नगर आयुक्त, अयोध्या के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। मूल रूप से सोनभद्र जनपद के निवासी संतोष शर्मा को शासन ने अनुनय झा के स्थान पर महराजगंज भेजा है। अनुनय झा का स्थानांतरण हरदोई जिले के जिलाधिकारी पद पर किया गया है।

कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने कहा, “मेरी प्राथमिकता सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता, जनसुनवाई और महराजगंज का समग्र विकास होगा। जनता को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिले, इसके लिए प्रशासनिक तंत्र को सक्रिय और जवाबदेह बनाया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास की योजनाएं समान रूप से लागू की जाएंगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सड़क, जल और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जाएगा।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें और फील्ड विजिट को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और हर नागरिक को सम्मानजनक प्रशासनिक सहयोग मिलेगा।

डीएम संतोष शर्मा के आगमन से जिलेवासियों में नई ऊर्जा और उम्मीद का माहौल है। जनता को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में महराजगंज जिले को विकास की नई दिशा मिलेगी।

error: Content is protected !!