उत्तर प्रदेश जैसे विशाल, सशक्त और राजनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन की कमान एक अनुभवी, कर्मठ एवं दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता को सौंपा जाना समस्त भाजपा परिवार के लिए गौरव और हर्ष का विषय है। महाराजगंज के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्री पंकज चौधरी जी को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर निचलौल ब्लॉक प्रमुख श्री रमाशंकर गौतम तथा ब्लॉक प्रमुख संघ के संरक्षक, महराजगंज श्री अमरीश यादव के साथ साथ प्रधान संघ निचलौल अखिलेश यादव, नीरज पटेल, रामनिधि पटेल, नरेंद्र, संजय सिंह, रमेश यादव मनोज कन्नौजिया एवम बजरंगी जायसवाल, बैजनाथ गुप्ता सुभाष गुप्ता रमेश ओझा रितेश दुबे अमरनाथ दिनेश साथ मे सैकड़ो शुभचिंतको ने बधाई एवम शुभकामना अर्पित कीया

श्री पंकज चौधरी जी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन संघर्ष, सिद्धांतों के प्रति निष्ठा, संगठनात्मक कुशलता और जनसेवा की भावना से ओत-प्रोत रहा है। एक जमीनी कार्यकर्ता से लेकर सांसद और केंद्रीय मंत्री तक का उनका सफर करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने महाराजगंज ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और समस्याओं को संसद के पटल पर प्रभावी ढंग से उठाया है। केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में उनकी आर्थिक समझ, नीतिगत दूरदर्शिता और विकासपरक सोच ने देश की प्रगति को नई गति दी है।

निचलौल ब्लॉक प्रमुख श्री रमाशंकर गौतम ने कहा कि पंकज चौधरी जी जैसे अनुभवी और जनप्रिय नेता का प्रदेश अध्यक्ष बनना संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के मनोबल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को स्पष्ट दिशा, अनुशासन और ऊर्जा मिलेगी। वहीं ब्लॉक प्रमुख संघ के संरक्षक श्री अमरीश यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि पंकज चौधरी जी के नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनेगा तथा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को सशक्त आधार मिलेगा।
हमें पूर्ण विश्वास है कि श्री पंकज चौधरी जी के कुशल, दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक रूप से और अधिक सुदृढ़ होकर सुशासन, विकास और राष्ट्रनिर्माण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उनके उज्ज्वल, यशस्वी एवं ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए पुनः कोटि-कोटि शुभकामनाएं।