रिपोर्ट -मनोज कुमार तिवारी

सिसवा स्टेट से ताल्लुक रखने वाले, मृदभाषी और सरल स्वभाव के धनी पूर्व मंत्री एवं कई बार के विधायक शिवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को निचलौल क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पहुँचकर शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उनके आगमन पर क्षेत्र के शुभचिंतकों, स्वजनों और आम नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

निचलौल नगर स्थित मौलाना खैरुल्लाह के आवास पर पहुँचकर उन्होंने उनके परिजनों को शोक संवेदना दी। विदित हो कि मौलाना खैरुल्लाह खान का हाल ही में इंतकाल हो गया था। इसके अतिरिक्त अनिल वर्मा के पिताजी के निधन तथा विकास के दादा के पुत्र के असामयिक निधन पर भी पूर्व विधायक ने संबंधित परिवारों से मुलाकात कर गहरा दुख प्रकट किया। भाजपा नेता तारा देवी के यहाँ भी उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दी।

इसी क्रम में ग्राम सभा बुडाडिह में सुरेंद्र गौड़ की धर्मपत्नी के स्वर्गवास के उपरांत उनके आवास पर पहुँचकर पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह ने शोक संवेदना प्रकट की। इन सभी स्थानों पर शोकाकुल परिवारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। लोगों ने अपने बीच शिवेंद्र सिंह को पाकर उनके पुराने कार्यकाल की यादें साझा कीं।


जनमानस ने खुलकर स्वीकार किया कि शिवेंद्र सिंह के कार्यकाल में क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए। सड़कों, पुल-पुलियों, संपर्क मार्गों और बुनियादी ढांचे के निर्माण का श्रेय आज भी लोग उन्हें देते हैं। कई ग्रामीणों और नगरवासियों ने कहा कि उनके समय में विकास कार्यों की गति तेज थी और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाती थी।
शोक संवेदना के इन कार्यक्रमों के दौरान जनभावनाएँ स्वतः ही राजनीतिक विश्वास में परिवर्तित होती दिखीं। अनेक लोगों ने एक बार फिर शिवेंद्र सिंह को विधायक के रूप में देखने की इच्छा व्यक्त की। उपस्थित जनसमूह ने कहा कि क्षेत्र को फिर से अनुभवी, सरल और विकासोन्मुख नेतृत्व की आवश्यकता है।
इस अवसर पर घनश्याम शुक्ला, मनोज यादव, अयूब खान, मुस्तकीम प्रधान, अनूप मद्धेशिया, रविंद्र मिश्रा सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में शिवेंद्र सिंह के प्रति भरोसा जताया और कहा कि जनता का यह विश्वास भविष्य में एक नई दिशा तय कर सकता है।