रिपोर्ट -सुर्य प्रकाश तिवारी
GNIOT और ड्रीम स्टेप्स एजुकेशन के संयुक्त प्रयास से हुआ भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा। GNIOT और ड्रीम स्टेप्स एजुकेशन द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एक भव्य और गरिमामय आयोजन रहा। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित स्कूलों के शिक्षक और प्रधानाचार्य अपनी सम्माननीय उपस्थिति के साथ शामिल हुए और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में ड्रीम स्टेप एजुकेशन ( गोरखपुर) के योगदान की सराहना किया !

छात्रों को शिक्षा के साथ – साथ आजीविका के बेहतर विकल्प के लिए तैयार करने के लिए एवं उनको सही प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए ड्रीम स्टेप एजुकेशन (गोरखपुर) निरंतर प्रयासरत है !

भारत एवं विदेशों में उपलब्ध बेहतर विकल्पों को सहजता से उपलब्ध कराने हेतु छात्रों को सहयोग करना इस संस्था का मूल उद्देश्य है ! विगत कुछ वर्षों से इस संस्था के माध्यम से बहुत से छात्र प्रतिष्ठित कॉलेजों में तकनीकी , व्यवसायिक एवं चिकित्सकिय शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं जिससे भविष्य में शिक्षा के बाद रोजगार की संभावनाएं बढ़ रही हैं !

समारोह में शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अत्यंत सजीव और प्रभावशाली रहा, जिसने सभी उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।