Pardafas news 24×7 महाराजगंज।

बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुरंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, वारदात के सिलसिले में दो नामजद समेत तीन आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद किया है। हिरासत में लिए गए आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर घटना के कारणों और वारदात में शामिल अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।