ट्रांसफार्मर प्लेट चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 74 प्लेट बरामद

Pardafas news 24×7 महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर प्लेट चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई 74 अदद ट्रांसफार्मर प्लेट बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान डोलई साहनी पुत्र हरिश्चंद्र साहनी, निवासी ग्राम लोटन डीह, थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना पुरन्दरपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

मामला मनिकौरा प्रेशर सिंचाई प्रणाली पर स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर से प्लेट चोरी से जुड़ा है। इस #maharajganj #police #theft #arrest #up #transformer #pardafasnews संबंध में 21 सितंबर 2026 को सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मुकेश कुमार शुक्ला की तहरीर पर थाना पुरन्दरपुर में मुकदमा संख्या 224/2026 दर्ज किया गया था। मुकदमे में धारा 303(2), 324(3), 317(2) बीएनएस तथा धारा 136(1) विद्युत अधिनियम 2003 के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि 23 सितंबर को मनिकौरा के पास से अभियुक्त डोलई साहनी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी की 74 ट्रांसफार्मर प्लेट बरामद की गईं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश झा, कांस्टेबल रामजनम वर्मा, कांस्टेबल जयन्त यादव और कांस्टेबल सौरभ जायसवाल शामिल रहे।

error: Content is protected !!